मटन कीमा समोसा: रमज़ान का पवित्र महीना आते ही रोज़ा इफ्तार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस साल 2026 में भी इफ्तार की मेज पर कुछ खास और कुरकुरा होना चाहिए। अगर आप हर बार आलू वाले समोसे से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मटन कीमा समोसा परफेक्ट ऑप्शन है।
अंदर से रसीला और मसालेदार कीमा और बाहर से सुनहरा कुरकुरा समोसा… ये रेसिपी आपके इफ्तार की रौनक बढ़ा देगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री (Ingredients)
समोसे के आटे के लिए:
- 2 कप मैदा
- 1/4 कप तेल या घी
- नमक स्वादअनुसार
- पानी (गूंथने के लिए)
कीमा स्टफिंग के लिए:
- 250 ग्राम मटन कीमा
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- नमक स्वादअनुसार
- तेल या घी (भूनने के लिए)
- बारीक कटा हरा धनिया (सजाने के लिए)
यह भी पढ़ें: 10 मिनट में क्रिस्पी थ्रेड चिकन रोल्स: Ramadan 2026 इफ्तार स्पेशल
बनाने की विधि (Step by Step Process)
स्टेप 1: समोसे का आटा तैयार करें
एक बाउल में मैदा और नमक छान कर डालें। इसमें तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें जब तक ब्रेड क्रम्ब्स जैसा टेक्सचर न आ जाए। अब जरूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 20-25 मिनट के लिए रख दें।
स्टेप 2: कीमा की स्टफिंग बनाएं
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें, कच्ची महक जाने तक भूनें।
- अब सभी मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर) डालें और मसाले के तेल छोड़ने तक भूनें।
- इसमें मटन कीमा डालें और तेज आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें।
- कीमा को अच्छी तरह पकने दें। कीमा सूखा और दानेदार बनना चाहिए, उसमें पानी नहीं रहना चाहिए।
- गैस बंद करें, ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स करें। स्टफिंग को ठंडा होने दें।
स्टेप 3: समोसे के आकार दें
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां लें और उन्हें पतला बेल लें।
- बेली हुई रोटी को बीच से काटकर दो हिस्से कर लें।
- एक हिस्सा लें और उसके किनारे पर पानी लगाकर कोन बनाएं।
- इसमें तैयार कीमा स्टफिंग भरें और ऊपर से पानी लगाकर किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें।
स्टेप 4: डीप फ्राई करें
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल ज्यादा गर्म न हो।
- समोसों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
टिप्स: इसे परफेक्ट बनाने के लिए
- कीमा सूखा रखें: स्टफिंग बिल्कुल सूखी होनी चाहिए, नहीं तो समोसा फट सकता है।
- आटा आराम: आटे को कम से कम 20 मिनट जरूर आराम दें, इससे समोसा ज्यादा कुरकुरा बनेगा।
- तेल का तापमान: समोसे हमेशा मध्यम आंच पर ही तलें। तेज आंच पर बाहर तो जल जाएगा लेकर अंदर कच्चा रह जाएगा।
तो इस रमज़ान 2026 में जब भी इफ्तार का वक्त हो, ये कुरकुरे मटन कीमा समोसे गरमागरम चाय या शीरमल के साथ परोसें और सबकी वाहवाही लूटें!
यह भी पढ़ें: Chilli Garlic Noodles Recipe: 20 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट, बारिश में होगा मज़ा दोगुना!
Hi, I’m Sara Khan! Let’s Make Baking Fun Again. “I’m the sugar-fueled creator behind Baking Decor Guide, where we believe baking shouldn’t be stressful—it should be a party! As a mom of two and a lover of all things colorful, I specialize in easy, adorable, and kid-friendly treats that look like magic but take half the time. From marshmallow snowmen to sprinkle-covered cakes, I’m here to prove that you don’t need a pastry degree to create Pinterest-worthy sweets that will make your family smile.”
Secret Weapon: Edible glitter and extra sprinkles.
Motto: “Life is short, lick the spoon.